Press "Enter" to skip to content

4 दिन बाद हुई महिला की छुट्टी घर जाकर पी ली महिला ने फिनाइल, अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला चिकित्सालय से है यहां हम आपको बता दें कि लुधावली की रहने वाली महिला ने बाथरूम के बहाने जाकर फिनाइल पी ली जिसके कारण उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार रीना राठौर पति स्वर्गीय नवीन राठौर निवासी लुधावली 4 दिन से जिला चिकित्सालय में भर्ती थी डॉक्टर ने पेट में छाले बताए थे और ग्वालियर में इलाज चल रहा है। 4 दिन से भर्ती महिला रीना राठौर की आज ही सुबह 10:00 बजे छुट्टी करा कर उसके परिजन ले गए थे और आधे घंटे बाद ही महिला ने बाथरूम के बहाने जाकर फिनाइल का सेवन कर लिया जिसके कारण महिला को फिर से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है।

महिला के पति की हो चुकी है 3 साल पहले मृत्यु

रीना राठौर के पति स्वर्गीय नवीन राठौर निवासी लुधावली कि 3 साल पहले मौत हो चुकी है बताना होगा कि नवीन ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

रीना राठौर वैष्णवी पब्लिक स्कूल में काम करती है बता दें कि रीना के दो बेटे हैं एक लड़का राज राठौर जिसकी उम्र 8 साल है वही लड़की वैशाली राठौर जिसकी उम्र 16 साल है। रीना अपने देवर और ससुर के साथ रहती है रीना को उसके ससुर ने अस्पताल में भर्ती कराया रीना राठौर, देवर धर्मेंद्र राठौर, हरगोविंद राठौर, ससुर सुरेश राठौर सब साथ में ही रहते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!