ऊर्जा मंत्री प्रधुमन तोमर पहुंचे विजय शर्मा को देखने उनके घर
शिवपुरी –: शिवपुरी के सिंधिया के विश्वासत सिपाही एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा 26 अप्रैल को अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार शाम लगभग 7.30 बजे इवनिंग वाक पर भदैया कुंड के आसपास से निकल रहे थे तभी अचानक वहां नगरपालिका का अग्नि-शमन वाहन और फिजिकल थाना पुलिस वहा आ गया जो भदैया कुंड के पास नीचे की साइड जंगल मे आग लगी हुई थी उसको बुझाने लाना विजय शर्मा शिवपुरी शहर के बड़े समाज सेवक है उन्होंने तुरंत अग्नि-शमन वाहन के पीछे पीछे चल दिया और आग भुझाने के लिए दौड़ दिए और अचानक एक अंधेरे की वजह से एक बड़ा गड्डा दिखाई नहीं दिया और विजय शर्मा उसमे गिर गए और 2 से 3 मिनट के लिए बेहोशी की हालत मे चले गए और किसी को पता भी नहीं चला तभी वहा उनके साथ मौजूद सतीश शर्मा और फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने उनको ढूढा तभी वो गड्डे बेहोशी की हालत मे गिरे हुए दिखे फिर उसी हालत मे उनको उठाया और तुरंत अवध अस्पताल टीवी टावर रोड शिवपुरी मे भर्ती कराया और x ray मे फैक्चर निकला तुरंत प्लास्टर किया गया और तब उनको घर लाया जा सका।
कल ये खबर आग की तरह शहर मे फ़ैल गयी लोग घर पर उनका हाल चल लेने पहुंचने लगे तभी ये खबर ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर को लगी वो तुरंत विजय शर्मा के हालचाल लेने कल रात्रि लगभग 9 बजे उनके घर पहुंचे और हाल चाल लिया।।




