शिवपुरी। चौथी लहर की सुगबुगाहट के बीच बुधवार को तीन रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं हैं। जीएमसी शिवपुरी से जारी 66 सैंपल टेस्ट में तीनों पॉजिटिव केस निकले हैं। जिसमें शिवपुरी कलेक्टर की बेटी और दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। 10 अप्रैल से लेकर अभी तक कुल 16 पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैंं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कुल 107 सैंपल टेस्ट में तीन पॉजिटिव केस हैं। कलेक्टर की 27 साल की बेटी और कपराना और ठकुरपुरा निवासी दो गर्भवती महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। जबकि 97 रिपोर्ट निगेटिव, 5 सैंपल रिजेक्ट व 2 अमान्य हैं। शिवपुरी में एक्टिव केस बढ़कर 8 हो गए हैं। पांच मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं जबकि बुधवार को पॉजिटिव निकले तीन शिफ्टिंग प्रक्रिया में हैं। बता दें कि 25 अप्रैल को शिवपुरी कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव आए थे। मंगलवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं था। अब बुधवार को तीन संक्रमित निकल आए हैं।
कलेक्टर की बेटी कोरोना पॉजीटिव, एक्टिव केस 8 / Shivpuri News




