Press "Enter" to skip to content

गौरव सिंघल एवं अल्पेश जैन ने नगरपालिका टीम के साथ मिलकर वार्ड नं.27 में चलाया फीड बैक अभियान / Shivpuri News

शिवपुरी. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में नगर को साफ-स्वच्छ बनाए जाने को लेकरकार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नपा प्रशासक कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल व अल्पेश जैन के द्वारा नपा टीम के साथ मिलकर वार्ड क्रं.27 में सांई बाबा मंदिर पर स्टॉल लगाकर स्वच्छता फीड बैक अभियान चलाया गया। लगातार यह अभियान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर नगर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें सके। सांई बाबा मंदिर के समीप लगाए गए फीड बैेक अभियान में स्थानीय रहवासी महामंत्री युवा मोर्चा हिमांशु अग्रवाल, सांई बाबा मंदिर महंत राजेन्द्र तिवारी, अविनाश शर्मा आदि के द्वारा यह अभियान चलाया गया जिसमें यहां से गुजर रहे लोगों को स्वच्छता फीड बैक को लेकर जागरूक किया और फीड बैक अभियान से इन्हें जोड़ा गया। इस फीड बैक में नगर पालिका फीड बैक में कार्य कर रहे मोनेश गावंडे, पीयूष विश्वकर्मा आदि टीम के लोग शामिल रहे जिन्होंने मिलकर लोगों को स्वच्छता फीड बैक की जानकारी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!