Press "Enter" to skip to content

शहर के बीचो बीच अज्ञात कारणों से लगी आग, बड़ा हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी. कस्टम गेट से हम्माल मोहल्ला शिवपुरी को जाने वाली गली में पुरानी पाटौर में अज्ञात कारणों से कूड़े के ढेर में आग लग गई। धीरे धीरे कचरे के ढेर में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके कारण काफी धुआं एवं आग की लपटें उठने लगी। जिसकी सूचना कु शिवानी राठौर एवं अमन राठौर द्वारा आसपास के लोगों एवं पाटौर मालिक को दी गई। प्राथमिक तौर पर आसपास के लोगों ने स्वयं के प्रयासों से आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन यह प्रयास नाकाफी रहा। इस आग को बुझाने में पाटौर मालिक द्वारा किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया गया। आग लगने की सूचना डॉ.रामजी राठौर द्वारा 101 नंबर पर देने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नंबर खराब होने के कारण इसकी सूचना नगरपालिका के मेट विशाल कोड़े को दी गई। विशाल कोड़े ने तत्काल सूचना के आधार पर फायर बिग्रेड को घटनास्थल पर पहुंचा दिया। इस कारण आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। जिससे बड़ी जनहानि एवं अन्य हानि होने से बच गई। आग लगने के कारण पाटौर में लगा पेड़ भी छतिग्रस्त हो चुका है। पेड़ का मुख्य तना बुरी तरह जल चुका है। इसलिए इस पाटौर में लगे पेड़ को कटवाना अति आवश्यक हो गया है अन्यथा किसी दिन पेड़ के गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। अतः समय रहते उचित कार्यवाही शासन प्रशासन द्वारा की जाए साथ ही पाटौर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है,यह कई बार टूट कर मुख्य मार्ग पर गिर चुकी है जिसके कारण मलवा एवं गंदगी बनी रहती है। इस पाटौर को भी गिराने की कार्यवाही नगर पालिका प्रशासन द्वारा की जाए जिससे कि भविष्य में होने वाले हादसे को टाला जा सके तथा आसपास पर्याप्त सफाई व्यवस्था की जा सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!