Press "Enter" to skip to content

दो मोटरसाइकिल में हुआ भीषण एक्सीडेंट 4 वर्षीय बच्चा सहित दो गंभीर घायल / Shivpuri News

खनियाधाना के गूडर रोड हुआ दो मोटरसाइकिलों में भीषण एक्सीडेंट

1 चार वर्षीय बच्चा सहित 2 गंभीर घायल

घायलों को किया जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर

शिवपुरी. खबर खनियाधाना से खनियाधाना के गूडर रोड पर आमने-सामने दो मोटरसाइकिलों में भयानक भिड़ंत हो जाने के कारण एक 4 वर्षीय बच्चा सहित दो गंभीर घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार अरविंद पूजा और अंश ग्राम झूतरी से खनियाधाना के पोठयाई में किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे वही खनियाधाना की ओर से घर जा रहे लालाराम आदिवासी व हेमंत निवासी कसेरा जाते समय गूडर रोड पर आमने सामने दोनों मोटरसाइकिलें टकरा गई जिससे ग्राम झूतरी निवासी अरविंद एवं अंश व कसेरा निवासी लालाराम आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको खनियांधाना पुलिस की सक्रियता के चलते तत्काल घायलों के लिए खनियाधाना चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया खनियाधाना चिकित्सालय में उपचार के उपरांत खनियाधाना चिकित्सालय से तीनों गंभीर घायलों के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!