करैरा। साहब, सैल्समैन द्धारा दो माह से हमारा राशन वितरित नहीं किया हे, इसके चलते अब वह अनाज के लिएपरेशान बने हुए हैं। इतना ही नहीं सेल्समैन द्धारा आज से पहले कभी भी पूरा राशन नहीं प्रदान किया गया है। स्थित यह है कि सेल्समैन फिंगर लगवाकर हमारा पूरा राशन गायब कर देता है। यह शिकायत करैरा जनपद की ग्राम पंचायत सिल्लरपुरा के ग्रामीणों ने करैरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला से की। उन्होंने बताया कि सेल्समैन प्रकाश लोधी द्धारा राशन बांटने में मनमानी की जाती है। ग्रामवासी बबलू आदिवासी, शक्कर बाई, पार्वती बाई आदि ने बताया कि हमें दो हाम से कोई राशन नहीं दिया जा रहा है। फिंगर लगवाकर हितग्राहियों को पर्ची नहीं दी जाती है। इस पर एसडीएम ने जांच उचित कार्रवाई का भरोसा ग्रामीणों को दिया है।
ग्रामीणाों ने एसडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला को आवेदन में बताया कि आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई और सेल्समैन द्धारा कभी भी पूरा राशन नहीं दिया गया। राशन आधा अधूरा दिया जा रहा है। इसके चलते हितग्राहियों से कई दिन पहले अंगूठा फिंगर लगवा लेता है और हितग्राहियों को पर्ची भी नहीं देता। ग्रामीणों का कहना थ कि कोरोना काल में जो राशन आया वह भी नहीं दिया था और प्रधानमंत्री वाला राशन हमारे लिए पैसों में दिया गया है। कोई राशन हमारे लिए नि:शुल्क नहीं दिया गया जबकि प्रधानमंत्री वाला राशन नि:शुक्ल देना था। आदिवासियों का कहना है कि दो माह का राशन सेल्समैन द्धारा दिया ही नहीं है। इसके चलते हम अब अनाज को मोहताज बने हुए हैं। मामले को लेकर एसडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला का कहना है कि ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने व कम दिए जाने का शिकायती आवेदन दिया है, इसकी जांच कराई जा रही है इसके बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।






Be First to Comment