बामौरकला। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवपुर में खेत पर मिट्टी खोदने गई दो महिला उसमें दब गई जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच कुछ महिलाएं मिट्टी खोदने के लिए एक खेत किनारे बने गड्ढे में गई थी। मिट्टी खोदने दौरान टीला धंसने में दो महिलाएं ब्रम्हाकुमारी यादव 40 व सुमन यादव 55 दोनो मिट्टी के नीचे दब गई।
मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए और महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment