Press "Enter" to skip to content

सोने के 49 सिक्के पुलिस ने किए जप्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र से है यहाँ हम आपको बता दें कि कोतवाली पुलिस ने आज 49 नकली सोने के सिक्के जप्त किए है. वही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है बता दें कि दोनों आरोपी नकली सिक्कों को खपाने के लिए निकले थे.

जानकारी के अनुसार आरोपी हरपाल जाटव पिता पप्पू जाटव निवासी गोंगारी उम्र 22 साल, सुनील जाटव पिता प्रतीक जाटव उम्र 22 साल निवासी किलवानी 49 नकली सोने के सिक्के लेकर आए थे और बेचने की फिराक में थे. असली सिक्के कहकर यह लोगों के साथ ठगी करते थे. जिसका संदेह फरियादी को हुआ और उसने तत्काल ही जब सिक्कों की जांच कराई तो पता चला कि नकली सिक्के हैं जिसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों के चंगुल से 49 नकली सोने के सिक्के जप्त किए है. वही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे आगे की पूछताछ जारी है वहीं आरोपियों के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!