शिवपुरी। खबर शिवपुरी के ग्राम बांसखेड़ी से है, यहां हम आपको बता दें कि ग्राम बांसखेड़ी में दो बच्चे कुपोषित मिले हैं, बच्चों के पिता सोनू आदिवासी ने बताया कि वह जन्म से ही ऐसे हैं और 1 साल पहले एनआरसी में भर्ती भी कराया था लेकिन वहां पर भर्ती का कोई फायदा नहीं मिलता है 11 दिन के आसपास भर्ती रहकर हम वहां से आ गए वहाँ केवल दवाइयां दी जाती है जिससे बच्चों को कोई फायदा नहीं हो रहा था.
सोनू ने बताया कि हम मूलत पोहरी विधानसभा के राठखेड़ा गांव के निवासी हैं यहां मेरी ससुराल है इसलिए हम बांसखेड़ी आते जाते रहते हैं बताना होगा कि सोनू मजदूरी का कार्य करता हैं इसलिए राठखेड़ा से बांसखेड़ी उसका आना जाना लगा रहता है कुछ महीने बांसखेड़ी में रुकते हैं तो कुछ महीने राठखेड़ा में, सोनू के एक बेटे का नाम अरविंद आदिवासी है उसकी उम्र साढ़े तीन साल है वही लड़की का नाम साधना आदिवासी है जिसकी उम्र डेढ़ साल हैं बता दें कि लड़के की हालत ज्यादा नाजुक है और वह कुछ भी खा नहीं पाता है, लड़की की हालत फिर भी ठीक है सोनू का अब प्रशासन पर से भरोसा उठ गया है उसने बताया कि वह कुछ भी नहीं करते हैं इसलिए हम बच्चों को भर्ती नहीं करा रहे हैं, अभी बांस खेड़ी गांव में 1 महीने पहले ही सोनू अपने परिवार के साथ आया था जब से सोनू का परिवार बांसखेड़ी में ही है.






Be First to Comment