शिवपुरी. देर शाम मध्यप्रदेश सिविल जज भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें कुल 123 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सिविल जज भर्ती परीक्षा में शिवपुरी से यश दुबे का चयन हुआ है, जो राजेश्वरी रोड निवासी हैं। उन्हें रैंकिंग में 23वां स्थान मिला है। यश दुबे के पिता गुना जिले के अभियोजन अधिकारी हैं और उनके दादा स्वर्गीय विष्णु चरण दुबे शिवपुरी शहर के जाने माने वकील रहे हैं । यश के चयन से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है और चिर परिचित लोगों की शुभकामनाओं की झड़ी लग गई है। गौरतलब है कि यश को कुछ दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ए एम खानविलकर से 6 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए थे और आखिरकार उन्होंने मेहनत और काबिलियत के जरिये सफलता प्राप्त की। बातचीत के दौरान यश ने बताया कि उन्होंने उड़ीसा के कटक स्थित नेश्नल लॉ कॉलेज से 5 साल की एलएलबी की पढ़ाई की और उसके बाद शिवपुरी में रहकर ही विभिन्न माध्यमों के जरिये तैयारी में जुट गए। इसके अलावा, उन्होंने सभी शुभकामनाएं देने वालों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें शिवपुरी से विशेष स्नेह है क्योंकि अब तक जीवन का अधिकांश वक्त यहीं बीता है जिन स्मृतियों को भुलाया नहीं जा सकता।साथ ही, उन्होंने कहा कि वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें पीड़ितों को न्याय तक पहुंचाने में प्रेरणा मिले… ।

शिवपुरी से सविल जज की परीक्षा में यश दुबे का चयन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News





Be First to Comment