शिवपुरी। मायापुर थाना पुलिस द्वारा चोरी की चार बाइकों के साथ एक युवक को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि कडेसरा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान युवक बृजेंद्र (30) पुत्र उत्तम वंशकार निवासी ग्राम बैजपुर थाना बबीना जिला झांसी को चोरी की मोटर सायकल सहित पकड़ा, आरोपी से चोरी की बाइक हीरो स्पलेंडर जब्त कर पूछताछ की तो उसने तीन और बाइक चोरी करना स्वीकारा। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 4 बाइक जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment