Press "Enter" to skip to content

दोस्त पर मारपीट का केस दर्ज कराने पहुंचे युवक को थाना प्रभारी ने पीटा, एसपी ने लाइन अटैच किया / Shivpuri News

शिवपुरी। झगड़े के बाद दोस्त के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे युवक की थाना प्रभारी ने भी मारपीट कर दी। शिकायत पर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने रन्नौद थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच अजाक डीएसपी को सौंप दी है।

 

जानकारी के मुताबिक आवेदक जबल सिंह यादव निवासी लोहट्‌टा तिजारपुर थाना मायापुर ने कोलारस एसडीओपी को रन्नौद थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता के खिलाफ मारपीट के आरोप संबंधी लिखित शिकायत की है। जबल सिंह का कहना था कि 24 अप्रैल को दोस्त के साथ झगड़ा हो गया। मारपीट का केस दर्ज कराने पहुंचा तो थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने मारपीट कर दी।

 

एसपी ने मारपीट संबंधी शिकायत के चलते थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता का आचरण अनुशासनहीन मानते हुए मंगलवार को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच अजाक डीएसपी को सौंप दी है। वहीीं लुकवासा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह को रन्नौद थाने की कमान सौंपी है।

 

इधर, एसपी चंदेल द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित लेटर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किए हैं। उन्होंने लिखा है कि “धन्यवाद पुलिस कप्तान शिवपुरी रन्नौद में परिवर्तन के लिए, अनर्गल तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी थानों पर’।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!