Press "Enter" to skip to content

पत्नी भागी प्रेमी के साथ, गम में पति ने लगा ली फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र पिरोठ गाँव के रहने वाले एक पति ने पत्नी वियोग में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। पिरोठ गाँव का रहने वाला युवक मेहरवान कुशवाह पुत्र जगनीराम कुशवाह खतोरा में रहकर मजदूरी का काम करता था जिसका शव रामगढ़ तालाब की पुलिया के पास एक बबूल के पेड़ पर लटकी मिली। शव को पेड़ पर लटका देख शव की सूचना गाँव के चौकीदार ने इंदार थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी –

बीते 8 अप्रैल को मेहरबान कुशवाह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी खतौरा के रहने वाले एक युवक हिरदेश कुम्हार के साथ भाग गई थी उसकी पत्नी अपने साथ उसकी एक 10 वर्षीय बेटी को भी ली गई थी और अपने 12 वर्षीय बेटे को छोड़ गई थी। मेहरबान ने पुलिस से उस पर मेहरबानी करने की गुहार लगाई थी। परंतु उसकी पत्नी बाप बेटी का पता नहीं लग सका था वह निरंतर अपनी पत्नी और बेटी की तलाश में जुटा हुआ था।

पत्नी ने दिए वयान टूटा दिल, लगा ली फांसी –

पुलिस दबाव बीते कुछ रोज पूर्व मेहरबान की पत्नी ने इलाज थाने में उसके पति व पुलिस के सामने उपस्थित होकर बयान दर्ज कराई थे। पत्नी पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे पत्नी ने बताया था कि पति प्रताड़ना से परेशान होकर मैं अपने प्रेमी के साथ अपनी बेटी को लेकर भाग गई थी। उसने अपने प्रेमी के साथ शादी भी कर ली है और अब वह उसी के साथ रहेगी।
पत्नी के बयानों के बाद मेहरबान ने क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया। मेहरवान कुशवाह की लाश रामगढ़ के तालाब के पास बबूल के पेड से लटकी मिली है। पुलिस मामले की वारिकी से जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!