नसबंदी आपरेशन फैल, नहीं मिली सहायता राशि / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में रेखा पत्नी रमेश परिहार निवासी ग्राम महोवा डामरोन तहसील पिछोर पहुंची। यह आवेदन के माध्यम से जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों को बताया कि दो संतानों के बाद उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनपुरा में 10 फरवरी 2021 को नसबंदी का आपरेशन कराया था। लेकिन यह आपरेशन फैल हो गया और 20 अक्टूबर 2021 को उसने एक लाडली को जन्म दिया। इसके बाद रेखा ने नसबंदी आपरेशन फैल होने पर मिलने वाली सहायता राशि के लिए कई बाद आवेदन दिए लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेखा ने मामले को लेकर डॉक्टरों पर कार्रवाई व सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की।