शिवपुरी। साहब…! मेरा पति शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित कर रहा है। जब इस प्रताड़ना से तंग आकर मैं मायके आकर रहने लगी और मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई तो पति मुझे व परिवारजनों को जान से मारने की धमकी देता है। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए और हमारी जान—माल की सुरक्षा की जाए। यह कहना था स्वलिता शर्मा निवासी परिच्छा का जो एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर आई थी।
महिला स्वलिता ने बताया कि उसकी शादी कराहल में रहने वाले आशीष शर्मा के साथ 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति आए दिन गाली—गलौंज करता है तथा दहेज के लिए परेशान करता है। जिससे परेशान होकर मैं अपने मायके में रहने लगी और मामले को लेकर शिकायत थाने में दर्ज करवाई जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। यह कि 24 अप्रैल को आशीष घर पर बंदूक लेकर आया और कहा कि केस वापस ले लो नहीं तो जान से मार दूंगा। मुझे अपने पति से जान का खतरा है इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।






Be First to Comment