शिवपुरी। जनसुनवाई में अपनी सुनवाई करवाने के लिए आने वाली जनता के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। अधिेकतर आवेदनों पर सुनवाईकर्ता अधिकारी उन्हीं को जांच के लिए खि देते हैं जिसकी शिकायत लेकर फरियादी आता है।
ऐसा ही एक मामला पोहरी जनपद का सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत मडखेडा की प्रधान भुगतान न होने को लेकर अपनी फरियाद जनसुनवाई में लेकर आई। प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत मड़खेड़ा में गौशाला निर्माण एवं तालाब निर्माण कार्यों के वाउचरों का भुगतान दो वर्षों से सीईओ पोहरी द्धारा नहीं किया जा रहा है जबकि इस दौरान कई बार नरेगा का भुगतान हो चुका है और अब वाउचर भुगतान हो रहा है तो सीईओ जाटव द्धारा मेरे एफटीओ नहीं बनाए जा रहे हैं जिससे कि वाउचर भुगतान नहीं हो सके। सीईओ पोहरी के इस मतभेद पूर्ण रवैए के कारण ग्राम पंचायत के सभी विकास कार्य बंद पड़े हैं एवं नवीन कार्य भी जियो टेग बेरीफाई नहीं किए जाते एवं पुराने एफटीओ को हटा दिया गया है। वहीं प्रशासन ने प्रधान की सुनवाई के बाद सीईओ पोहरी को ही कार्रवाई के लिए नियुक्त कर दिया। अब ऐसे में कैसे सुनवाई होगी जिसके खिलाफ शिकायत हो उसी को ही जांच के लिए नियुक्त कर दिया गया हो।






Be First to Comment