पति की मौत के बाद पत्नी के खाते में आई 1 लाख 60 हजार बीमा की राशि, ठग ने कर दिया खाता साफ / Shivpuri News

शिवपुरी। थाना सिरसौद के ग्राम टोंगरा में रहने वाले पिस्ता बाई पत्नी स्व. चतुरसिंह 42 वर्ष आज जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई। यहां पिस्ता बाई ने बताया कि उसके पति की मौत 8 माह पहले बीमारी के कारण हो गई थी। इस दौरान बीमा के 1 लाख 60 हजार रूपए खाते में आए लेकिन जब मैंने अपने खाते को चैक किया तो उसमें एक भी रूपया नहीं बचा था। सारे रूपए निकल चुके थे। जब पता कि तो जानकारी मिली कि किसी राहुल नाम के व्यक्ति के खाते में यह रूपए गए हैं। इसलिए मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाए और बीमा के रूपए वापस दिलवाए जाएं।