महिला पहुंची एसपी के पास, कहा— पड़ौसी ने की छेड़छाड़, एफआईआर करवाई तो दे रहा जान से मारने की धमकी / Shivpuri News

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में रहने वाली महिला के साथ गांव के ही  का विजय गुर्जर पुत्र कल्याणसिंह गुर्जर ने बीते रोज घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसका पति आ गया जिसे देखकर आरोपित भाग गया। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी आरोपित खुलेआम घूम रहा है और आए दिन घर पर आकर गाली—गलौंज करता है। छेड़छाड़ का शिकार हुई महिला आवेदन के माध्‍यम से एसपी को बताया कि बीते रोज वह अपने घर पर सो रही थी तभी विजय गुर्ज आया और उसके साथ छेडछाड करने लगा। जब मेरी नींद खुली तो शोर मचाया। आवाज सुनकर पति आ गए जिसे देखकर आरोपित भाग गया। महिला ने  अपनी फरियाद सुनाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।