शिवपुरी। वीरेंद्र कुमार शर्मा निवासी फिजीकल कॉलेज के पास ने मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में आवेदन के माध्यम से बताया कि फिजीकल कॉलेज के पास स्थित दौलसिंह होटल के पीछे महेंद्र खटीक के मकान के पास पानी की पाइप लाइन सही की गई थी जिसके कारण वहां पर जो क्रॉस नाली थी वह टूट गई जिस कार नाली में पानी रूकने के कारण कीचड़ हो रही है। उस नाली पर वाहन निकलने से आसपास से निकलने वाले लोगों पर कीचड़ उचटता है जिससे आए दिन विवाद हो रहा है। नगर पालिका में भी कई बार फरियाद की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए जल्द से जल्द क्रॉस नाली बनवाई जाए जिससे गंदगी से निजात मिल सके।
पानी की पाइप लाइन डालने से नाली फूटी, फैल रही गंदगी, नपा नहीं कर रही सुनवाई / Shivpuri News




