Press "Enter" to skip to content

हादसा: जोरदार धमाके के साथ दुकानों में लगी भीषण आग, 4 दुकानें जलकर खाक / Shivpuri News

शिवपुरी. करैरा कस्बे के झांसी-शिवपुरी रोड पर एफसीआई गोदाम के पास बनी 4 दुकानों में देर रात भीषण आग लग गई। दुकानें आपस में एक दूसरे से सटी होने के कारण आग फैलती गई। इससे 4 दुकानें पूरी तरह जल गईं।

इन दुकानों में से एक दुकान में गैस वेल्डिंग का सामान रखा था। जिसमें सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। आग लगने से दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अच्छी बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

आग सोमवार-मंगलवार की रात करीब बारह बजे लगी थी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई गई थी, लेकिन दमकल खराब होने के कारण आग पर पानी के टेंकरों की मदद से काबू पाने में काफी देर लगी जिसके चलते दुकानों में रखा सामान स्वाहा हो गया।

बड़ा हादसा टला

इन दुकानों के पास ही एफसीआई का गोदाम है, जिसमे शासन का सामान भरा हुआ है। यदि आग उसमे फैलती तो आग काफी बड़ा रूप इख्तियार कर लेती ओर गोदाम के पीछे लगी बस्ती तक पहुंचती, जिससे बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!