Press "Enter" to skip to content

पत्नी-बेटा आंगन में और किसान छत पर सोता रहा, घर से जेवर चोरी / Shivpuri News

सीहौर। थाना क्षेत्र के दतला गांव में 23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने किसान के घर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए हैं। ज्वैलरी की कीमत तीन लाख से अधिक आंकी जा रही है। घटना के वक्त किसान छत पर और पत्नी व बेटा आंगन में सोते रहे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

फरियादी धर्मेंद्र सिंह (32) पुत्र हरनाम सिंह गुर्जर निवासी दतला ने सोमवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान का कहना है कि 23 अप्रैल की रात 11:30 बजे अपने मकान की छत पर सो गया था। पत्नी पूजा और बेटा राहुल गुर्जर घर के आंगन में सो गए थे। 24 अप्रैल की रात 1:11 बजे नींद खुली और छत से नीचे आय तो पत्नी व बेटा भी जाग गए।

हम कमरे में गए तो लोहे का बक्सा खुला पड़ा था। बक्से में रखे सोने की सीतारानी हार, बंद गले का हार, छह अंगूठियां, दो चैन, मंगलसूत्र, चार चूड़ियां, कानों की दो जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमकी, चांदी की करधनी, दो जोड़ी तोड़ियां, एक जोड़ी बाला व कैश गायब था। अज्ञात चोर घर में घुसकर उक्त सामान चुराकर ले गए हैं। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!