शिवपुरी- प्रदेश की काबीना मंत्री यशोधराराजे सिंधिया अपने जनपद प्रतिनिधि योगेश शर्मा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने खेड़ापति कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंचीं।मंत्री सिंधिया ने शर्मा के पिता स्व. विष्णु प्रसाद शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों को सांत्वना प्रदान की एवं सबकी कुशलक्षेम पूछी। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामसिंह यादव,दिनेश गर्ग गुड्डे,रिंकेश ठेइया,राजेश गोस्वामी,अजयराज सक्सेना,सुनील सोनी,के के गुप्ता,तारा राठौर,दिलीप अग्रवाल छिंगा,रत्नेश जैन व मीडियाकर्मियों सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिनिधि योगेश के यहां शोक व्यक्त करने पहुंची मंत्री राजे / Shivpuri News




