Press "Enter" to skip to content

चार बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के रन्नौद थाना अंतर्गत कालिया घाट नदी पर जामुन के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर एक शव लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रन्नौद थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार तप्ती दोपहर से बचने के लिए कुछ ग्रामीण जामुन के पेड़ के नीचे छांव में बैठने के लिए गए हुए थे। परंतु जामुन के पेड़ पर युवक के शव को लटका देख ग्रामीण दंग रह गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना रन्नौद थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो शव की पहचान नीरज पुत्र जयपाल लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी अकाझिरी के रुप में हुई। नीरज घर से 11 बजे खाना खाकर गांव में निकल गया था। इसके बाद नीरज का शव कालिया घाट नदी के किनारे जामुन के पेड़ पर लटका मिला।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि नीरज के दो बेटे और दो बेटी हैं। बीते आठ रोज पूर्व ही नीरज की पत्नी को बेटा हुआ था। रन्नौद थाना पुलिस को मौके पर मोबाइल और पेंट में एक शराब का क्वार्टर भी मिला है। रन्नौद थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!