शराबी पति ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद पी ली कीड़े मारने की दवा, अस्पताल में भी किया हंगामा / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के ग्राम मोहरा में रहने वाले एक शराबी युवक हरिचरण पाल 28 वर्ष ने प​त्नी से झगड़ा करने के बाद कीड़े मारने की दवा पी ली जिससे उसकी हालत खराब हो गई। जब पिता जनवेद पाल ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया तो यहां भी उसने जमकर हंगामा किया। जब उसे रोका गया तो उसने अपने पिता पर भी हमला कर दिया। अन्य परिजनों व उसके भाईयों ने उसे पकड़कर काबू में किया। पिता जनवेद ने बताया कि उसका पुत्र शराब के नशे का आदी है और आए दिन यही हरकत करता है।