शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बूढदा में रहने वाले वृद्ध की गांव में रहने वाले युवक ने जेब साफ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बूद्धा पुत्र स्व. धनपाल कुशवाह 85 वर्ष निवासी ग्राम बूढदा ने बताया कि शनिवार को वह शौच करने के लिए गया हुआ था। जब वह वापस आया तो दूखा कि घर के अंदर जाहरा आदिवासी मिला वह मुझे देखकर घर से भाग गया। जब मैंने घर में चैक किया तो कुर्ते में रखे 3 हजार रूपए गायब थे जिसे जहारसिंह चुराकर ले गया। घटना के बाद बूद्धा थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment