Press "Enter" to skip to content

शादी में कर रहा था नेतागिरी तो धर दी कुटाई, दो पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गोरवर में एक युवक की दो लोगों ने मारपीट कर दी। युवक अपने मौसा की शादी में गया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फरियादी विजयपाल लोधी पुत्र वीरनसिंह 30 वर्ष निवासी ग्राम नयागांव बामौरकला ने बताया कि बीते रोज वह अपने मौसा गोपाल लोधी ग्राम गोरवर के यहां शादी में आया था। यहां रात 3:30 बजे वह वरमाला कार्यक्रम के बाद मौसा के घर सोने के लिए जा रहा था जैसे ही गोपाल मौसा के घर के सामने पहुंचा तभी कल्ला लोधी निवासी ग्राम दुर्गापुर, हनुमंत लोधी निवासी गोरवर मिले और बोले कि तू कार्यक्रम में बहुत नेतागिरी कर रहा था। मैंने कहा कि मैं तो समाज सुधार की बात कर रहा था तभी दोनों गोली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो दोनों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद विजय पाल थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!