प्रसूताओं से सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी द्धारा लिए रूपए, एजेंसी को दिए हटाने के निर्देश / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल में प्रसूताओं से रूपए लिए जाने की घटना की जांच डॉ. संजय ऋषिश्वर जिला टीकाकरण अधिकारी द्धारा की गई जिसमें किरण एवं रमा खरे सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी एवं राधा भदौरिया द्धारा पैसे लिए जाने की घटना उभरकर सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर दोनों आउटसोर्स कर्मियों को सेवा से पृथक करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं।