शिवपुरी शहर में एक पति ने चूहे मारने वाली दवा का सेवन कर लिया। इसकी वजह उसके बीबी-बच्चों को उससे दूर जाना बताया जा रहा है। दुखी पति को उसके भाई ने उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिला अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र कुशवाह ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले नोहरी बछोरा की रहने वाली तुलसी कुशवाह से हुई थी। इसके बाद दो बेटियां हुईं। अब तक सब कुछ ठीक चल रहा था। पत्नी को जब भी मायके जाना होता था उसे लेने उसके परिजन गाड़ी भेज कर ले जाते थे और छोड़ भी जाते थे। चार दिन पहले पत्नी ने मायके जाने की इच्छा जाहिर की और हर बार की तरह इस बार भी अपने मायके वालों के साथ चली गई। परंतु वापस नहीं आई फोन लगा कर भी उसे कई बार वापस आने को कहा इसके बाद भी वापस नहीं आई। जब आज उसके द्वारा पत्नी से वापस आने को कहा तो पत्नी ने कह दिया कि वह हमेशा के लिए चली गई है अब वापस नहीं आएगी।
धर्मेंद्र ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ है। उसे सरकार द्वारा इतनी वेतन मिल जाती है कि वह अपने बीवी बच्चों को खुश रख सकता है। इसके साथ ही उसे सरकारी क्वाटर भी अलाट है फिर भी उसकी पत्नी उसकी दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गई। बुलाना चाहा तो वह वापस आने को तैयार नहीं है जब इसका कारण जानना चाहा तो पता चला कि उसके सास-ससुर उसको मिलने वाली शासकीय वेतन में से आधी वेतन की मांग कर रहे हैं।
सास ससुर के द्वारा बेटी से कहलवाया गया है कि अगर वह मिलने वाली शासकीय वेतन में से आधा हिस्सा सास ससुर को नहीं देगा तो उसकी पत्नी और बेटियां कभी वापस नहीं आएंगी। उसकी पत्नी उसके माता-पिता की बातों में आ गई और अब वह घर नहीं आना चाहती है।




