शिवपुरी। श्योपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की रात समसपुर गांव के पास एक लोडिंग आपे और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। कार और लोडिंग आपे में आपस में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि लोडिंग आपे सड़क से नीचे जाकर पलट गया। वहीं दुर्घटना में कार भी एक साइड से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जोरदार भिड़ंत के बाद भी इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी निवासी प्रोफेसर दिलीप सिंह तोमर अपनी कार से शिवपुरी से पोहरी आ रहे थे। तभी समसपुर गांव के पास एक लोडिंग आपे से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना कार सवार 2 लोग और लोडिंग आपे चालक मामूली रूप में घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment