
शिवपुरी। सामुदायिक अस्पताल पिछोर में शराबी बिना पर्चा बनवाए इलाज के लिए पहुंच गया। डॉक्टर ने बिना पर्चे के इलाज करने से इंकार कर दिया तो शराबी ने डॉक्टर की मारपीट कर दी। मामले को लेकर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ पिछोर में पदस्थ डॉ. आदित्यसिंह चौहान पुत्र नारायणसिंह चौहान ने मंगलवार को पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया। डॉक्टर चौहान का कहना है कि सोमवार की दोपहर 3 बजे हॉस्पिटल में मरीजों को देख रहे थ्ज्ञे। इसी दौरान वीरू पुत्र रमेश जाटव निवासी संकट मोचन कॉलोनी पिछोर शराब के नशे में आया और कहने लगा कि मुझे देखो। डॉक्टर ने पर्चा बनवाने के लिए कहा तो वीरू जाटव कहने लगा कि मुझे तो ऐसे ही देखो, मना करने पर वीरू ने डज्ञॅक्टर की मारपीट कर दी।






Be First to Comment