Press "Enter" to skip to content

शराबी पति ने पत्नी को पीटा : साले को लगाया फोन बोला बहन को बचा सको तो बचा लो, जीजा ने धर दी साले की कुटाई, पहुंचा अस्पताल / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मनियर में पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इतना ही नहीं इसी दौरान पति ने साले को फोन लगा दिया और बोला कि अपनी बहन को बचा सको ताे बचा लो। इसके बाद बहन को बचाने पहुंचे भाई के साथ पति ने मारपीट कर दी। जिसके बाद बहन और भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मारपीट की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

जिला अस्पताल में भर्ती देवकी ने बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पहले मनियर निवासी राकेश के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति शराब के नशे में उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता था, लेकिन मैं चुप रहती थी। परंतु पति की प्रताड़ना अब लगातार बढ़ती जा रही थी। उसका पति कोई काम भी नहीं करता है और दिनभर शराब के नशे में धुत रहता है।

बीती रात उसका पति शराब के नशे में घर आया और बिना कुछ कहे मारपीट करने लगा। पति राकेश में उसके भाई महावीर को फोन लगाया दिया और भाई को घर बुलाते हुए कहा कि मैं तेरी बहन को जान से मार रहा हूं बचा सके तो बचा ले। पति की धमकी सुनकर उसका भाई महावीर घर पहुंच गया जब उसका भाई घर पहुंचा था। उस समय राकेश उसके साथ मारपीट कर रहा था। जिसे देख उसके भाई महावीर ने उसे बचाना चाहा तो उस पर भी उसके पति राकेश ने हमला बोल दिया।

पति राकेश उसके भाई महावीर के सिर में पत्थर मार दिया जिसमें वह बुरी तरीके से घायल हो गया। अभी जब वे अपने घायल भाई को लेकर अस्पताल आ रही थी तो रास्ते में उसके देवर और उसके दोस्तों ने मिलकर उसे जमकर गालियां दी पर वह वीणा रुके बिना अपने भाई को जैसे-तैसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका अभी उपचार जारी है। नीलम ने बताया भाई और इसके साथ हुई मारपीट की शिकायत उसने सिटी कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!