शिवपुरी। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसके चलते रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया है। एक ट्रेन उधना-बनारस के बीच चलेगी जो ग्वालियर होकर जाएगी। ट्रेन नंबर 09013 उधना से मंगलवार काे रवाना होगी। यह ट्रेन 26 अप्रैल और 3 मई को उधना से रवाना होगी। जबकि ट्रेन नंबर 09014 बनारस से बुधवार को 27 अप्रैल व 4 मई में चलेगी।
ये ट्रेन मंगलवार को उधना से सुबह 7:25 बजे रवाना होगी। जबकि ग्वालियर रेलवे स्टेशन बुधवार को रात 1:05 बजे आएगी। वहीं बनारस सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज होकर बनारस पहुंचेगी।






Be First to Comment