Press "Enter" to skip to content

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पीएस संचालक के चालक होटल में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां भाजपा उपाध्यक्ष व पीएस होटल के संचालक के यहां पदस्थ चालक का शव होटल में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि चालक कल रात को ही जयपुर से वापस आया था और होटल के कमरे में सो गया था। सुबह जब कर्मचारी उसे जगाने के लिए पहुंचे तो वह मृत मिला। चालक की मौत कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चल सका है।

यहां बता दें कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पीएस होटल के संचालक पवन जैन के परिवार में जयपुर में शादी समारोह था यहां वह परिवार सहित गए थे। कल रात को ही वह वापस आए उनके साथ चालक अशोक प्रजापति पुत्र बंटी प्रजापति उम्र 30 वर्ष भी आया। रात को वह होटल के कमरे में सो गया। सुबह जब कर्मचारी अशोक को जगाने के लिए पहुंचे तो उसे सोया हुआ देखकर वापस चले गए। जब दोपहर को वापस उसे जगाने पहंचे तो वह नहीं उठा ​और देखा कि वह मृत पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका—मुआयना कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। मामले को लेकर टीआई सुनील खैमरिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया मृतक को देखकर ऐसा लगता है कि उसने शराब अधिक पी ली होगी जिस कारण उसकी मौत हो गई। बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!