शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल पीएस के पास एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के बेटे ने बताया कि पिता ने खुद पर चाकू से चार बार किए जिस कारण उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका—मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक के बेटे उपेंद्र शर्मा ने बताया कि वह ग्राम टोरिया के निवासी हैं और शिवपुरी में होटल पीएस के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। बीती शाम उसकी मां शकुन शर्मा अपने भाई के यहां पास ही में किसी कार्यक्रम में गई हुई थीं। शाम के समय 4:45 बजे की बात है जब मैंने देखा कि पिता जी खुद पर चाकू से वार कर रहे हैं जिससे मैं घबराया जब तक मैंने उनसे चाकू छुड़ाया तब तक उन्होंने चार चाकू खुद को मार लिए थे जिससे वह गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल रामेश्वर दयाल शर्मा 65 वर्ष को अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध ने ऐसा क्यों किया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।






Be First to Comment