हैप्‍पीडेज में लगाया जाएगा हैप्‍पीडेज हाट, मिलेंगी चंदेरी की साडिया, श्‍योपुर के खिलौने / Shivpuri News

शिवपुरी। हैप्‍पीडेज स्‍कूल में 24 अप्रैल को हैप्‍पीडेज हाट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 5 बजे से होगा। अनेकता में एकता, भारतीय संस्‍कृति की विशेषता है जिसकी झलक आपको इस मेले में साफ-साफ दिखाई देगी। बच्‍चों के द्धारा मध्‍यप्रदेश राजस्‍थान आदि अन्‍य राज्‍यों के प्रसिद्ध कारीगरी-बत्‍तोबाई गुडिया, चंदेरी की प्रसिद्ध साडियां, पत्‍थर की वस्‍तुएं, सिलबटटा, चक्‍की, ओखली, कुम्‍हार के द्धारा बनाए गए मिटटी के बर्तन, श्‍योपुर की प्रसिद्ध लकडी के खिलौने, खजूर व तोड के पत्‍तो से बनी झाडू तथा खेती के काम में आने वाली लोहे से बनी वस्‍तुएं-हसिया,खुरपी आदि की प्रद‍र्शनी लगाई जाएगी।

 

छात्रों द्धारा बड़े ही मनोरंजक खेलों के स्‍टॉल लगाए जाएंगे जिसके माध्‍यम से उनमें व्‍यवसायिक कौशल का विकास होगा जो उनको आगे आने वाले समय में सहायक सिद्ध होगा। इसके अतिरिक्‍त विभिन्‍न प्रकार के भारतीय व्‍यंजनों के स्‍टॉल लगाए जाएंग, जिसका अभिभावक व बच्‍चे लुत्‍फ उठा पाएंगे। बच्‍चों के मनोरंजन हेतु लुत्‍फ होने की कगार पर खडे पुराने परिवहन संसाधन बैलगाडी व धोड़ागाड़ी की सवारी की भी व्‍यवस्‍था की जाएगी, जिसेबच्‍चे जान व समझ पाएंगे तथा सवारी का आनंद उठाएंगे। इस मेले का मुख्‍य आकर्षण लकी ड्रा रहेगा जिसमें बहुत से आकर्षण इनाम रखे गए हैं।