द वर्निंग ट्रक – मसूर भरकर दिल्‍ली जा रहे ट्रक का टूटी कमानी, डीजल टैंक में लगी आग, ट्रक जलकर राख / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आज सुबह एक ट्रक में आग लग गई।  ट्रक में मसूर भरी हुई थी जिसे गुना से दिल्‍ली ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक रामहेत गुर्जर निवासी टिकटौली तहसील जौरा ने बताया कि वह गुना से मसूर के कटटे ट्रक में भरकर दिल्‍ली ले जा रहा था। जैसे ही वह सुभाषपुरा के पास पहुंचा तो ट्रक का पटा व कमानी टूट गई जिससे सडक पर रगड के कार चिंगारी उठी और यह चिंगारी डीजल टैंक तक पहुंच गई जिस कारण ट्रक में आग लग गई। वह तो गनीमत रही कि जिस समय ट्रक में आग लगी उसी दोरान पानी के निकल रहे थे जिस कारण ट्रक की आग को बुझाने का प्रयास किया और करीबन आधे ट्रक की मसूर की दाल को बचा लिया गया। थोडी देर में फायर बिग्रेड आ गई जिससे ट्रक की आग को पूरी तरह से बुझा दिया।