कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से गुरुद्वारा चौराहे पर प्रारंभ हुई एक और पियाऊ / Shivpuri News

शिवपुरी. गर्मी के इन दिनों में आमजन को पीने के पानी की सहज उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से नगर पालिका परिषद शिवपुरी मैप स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गौरव सिंघल की ओर से गुरुद्वारा चौराहे पर एक और निशुल्क प्याऊ की स्थापना की गई है। इस पियाऊ का शुभारंभ मंडी बोर्ड भोपाल से आए सुरेश चंद्र गोयल व मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघारवाले) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान निशुल्क प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर अपना उद्बोधन देते हुए मंडी बोर्ड भोपाल से आए सुरेश चंद्र गोयल ने कहा कि निश्चित रूप से इन दिनों गर्मी भीषण पड़ रही है और आमजन की सेवा को लेकर इस पियाऊ की स्थापना का उद्देश्य यही है कि राहगीरों, दुकानदारों व आमजन के लिए पीने के पानी के साथ उपलब्धता हो इसे ध्यान में रखते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष गौरव सिंघल के द्वारा कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की प्रेरणा से यह दूसरी प्याऊ की स्थापना की गई है जो वाकई प्रशंसनीय है। इस अवसर पर समाजसेवी व अन्य सेवा कार्यो में अग्रणीय रहने वाले सेवाभावी मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष निर्मल गुप्ता, अजीत अग्रवाल ठेईया, अनूप गोयल, अग्रवाल फैंस क्लब अध्यक्ष व भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष विकास गोयल,जैन मिलन संस्था अध्यक्ष व स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर अल्पेश जैन, अशोक सरदार के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।