शिवपुरी/ जल संरक्षण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। जिले में 100 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें जनसहयोग भी लिया जाएगा। इसी संबंध में मंगलवार को ठेकेदारों के साथ बैठक की गई। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी से कहा है कि जल संरक्षण के लिए प्रयास करना सभी की जिम्मेदारी है इसलिए सभी इसमें भूमिका निभाएं और जनसहयोग से काम करें।
अमृत सरोवर योजना अंतर्गत अमृत सरोवर तैयार किए जा रहे हैं। सभी ठेकेदार भी इसमें अपना जनसहयोग दें।
अमृत सरोवर बनाने जन सहयोग से किया जाएगा काम, ठेकेदारों के साथ की बैठक / Shivpuri News




