दादा पहुंचा जनसुनवाई में, कहा—मेरी नाबालिग पौत्री को बहला—फुसलाकर भगा ले गया अभिषेक / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में तहसील बदरवास के ग्राम में रहने वाला एक व्यक्ति पहुंचा। यहां उसने बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पौत्री 20 मार्च 22 को दौज के त्यौहार पर टीका लगाने उसकी पुत्री के यहां ग्राम रिन्हाय गए हुए थे। यहां रात में खाना खाकर हम सब सो गए। सुबह उठे तो देखा कि पौत्री गायब है। जिस पर आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। लालजीराम ने बताया कि उसकी पौत्री गांव के रहने वाले अभिषेक जाटव से बात करती थी जिससे उन्हें शक है कि उनकी पौत्री को वही बहला—फुसलाकर ले गया है। नाबालिग पौत्री घर से 50 हजार रूपए नकद, सोना—चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। वहीं 23 मार्च को मेरी पत्नी के साथ अभिषेक के परिजनों ने गाली—गलौंज की। जिसकी शिकायत मैंने थाने में दर्ज कराने गया तो बिना रिपोर्ट लिखे भगा दिया। साहब…! थानेदार द्धारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब भी थाने जाता हूं तो कहते हैं कार्रवाई की जा रही है। अभिषेक मेरी नाबालिग पौत्री को इंदौर में बंदी बनाकर रखा है। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाकर उसकी पौत्री को ढूंढकर वापस लाया जाए।