शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पूजा आदिवासी पत्नी स्व. महेंद्र आदिवासी निवासी ग्राम चिरौला ने बताया कि उसके चार छोटे—छोटे बच्चे हैं जिनके भरण—पोषण के लिए कोई सहारा भी नहीं है। मेरे पति की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। पति की मौत के बाद मुझे सहायता राशि ग्राम पंचायत से मिलना थी वह नहीं मिली। सरपंच सचिव ने मेरा राशन कार्ड व आधार कार्ड अपने पास रख लिए हैं मुझे केवल विधवा पेंशन ग्राम पंचायत द्धारा दी जा रही है लेकिन शासन से जो आर्थिक सहायता मिलना चाहिए थी वह नहीं मिली है। इसलिए मुझे पति की आकस्मिक मृत्यु हो जाने से आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए।
पति की मौत हो गई, 4 बच्चों का भरण पोषण मेरे जिम्मे, नहीं मिली आर्थिक सहायता / Shivpuri News




