शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में संगीता बाई पत्नी ठाकुरलाल निवासी बेरखेड़ी, बदरवास ने बताया कि वह बीपीएल कार्ड धारी है। मैंने शौचालय के लिए आवेदन दिया था लेकिन अभी तक शौचालय स्वीकृत नहीं हुआ है। हमें शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। कई बार जिम्मेदारों से निवेदन कर चुका हूं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए शौचालय स्वीकृत कराया जाए।
साहब…! शौचालय की राशि स्वीकृत करा दो, बाहर जाना पड़ता है शौच करने / Shivpuri News




