एसपी राजेशसिंह व्दारा अवैध शराब माफियाओं पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसपी राजेश सिंह चन्देल के निर्देशन एवं एएसपी प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी पिछोर देवेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में थाना प्रभारी मायापुर व्दारा 18 अप्रैल को मुखविर सूचना पर छिरेंठा तालाव के पास गुड्डू चौहान के खेत पर कुंआ के पास से आरोपी गजेन्द्र सिंह पुत्र गनपत सिंह चौहान उम्र 23 साल निवासी ग्राम केमखेडा थाना मायापुर के कब्जे से दो प्लास्टिक की केनो में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब अबैध रूप से अपने पास रखे मिलने पर जप्ती की कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को न्यायालय पिछोर पेश किया जावेगा । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मायापुर उनि हरीशंकर शर्मा एवं उनकी टीम सउनि डीडी शर्मा, सउनि अजय पटेल, आर.योगेन्द्र,अरुण, सहदेव तोमर की सराहनीय भूमिका रही है ।
मायापुर पुलिस की शराब माफियाओं पर कार्रवाई / Shivpuri News




