Press "Enter" to skip to content

… चन्दन है इस देश की माटी अमर शहीद तात्या टोपे को दी श्रद्धांजलि / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में रविवार को पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर देशभक्ति गीतों आधारित डांस, गायन व इंस्ट्रुमेंटल धुनों से अमर शहीद तात्या टोपे को श्रद्धांजलि दी ।
उक्त जानकारी देते हुए डीएटीसीसी के सदस्य अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि पर्यटक स्वागत केन्द्र पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मौके पर दिनेश वशिष्ठ, भगवान सिंह यादव, सूबेदार भानुप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन गिरीश मिश्रा व सिंगर मुकेश आचार्य ने किया।

इन्होंने गाए देशभक्ति के तराने

पर्यटक स्वागत केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में सिंगर मुकेश आचार्य , भानुप्रताप सिंह, अनुराग सिंह संगीता श्रीवास्तव, नीरज राणावत, यशस्वी राणावत, नवीन सिनोरिया गिटार, प्रशांत शाक्य बांसुरी, युगल गर्ग, हर्षित शर्मा कीबोर्ड, ओम ठाकुर, पार्थ शर्मा, तांजिल प्रीत कौर, हिमांशु राठौर, राजेश गोयल, आदर्श अग्रवाल, मनीष जैन,जहांगीर खान, अवधेश सक्सेना, अंतरिक्ष शर्मा, राज प्रजापति, आनन्द रावत, पंकज श्रीवास्तव, रोहित दुबे, किशन सिंह राणावत, भगवान सिंह , समृद्धि शर्मा, रानी तिवारी आदि ने देशभक्ति गीत गाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!