पहले तार फेन्सिंग में करंट डाल कर कर दी पिता की हत्या, अब महिलाओं के साथ करता है गाली—गलौंज / Shivpuri News

शिवपुरी। सुखदेव धाकड पुत्र जगन्नाथ धाकड़ निवासी ग्राम सुजवाया थाना तेंदुआ ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि अरूण धाकड़ द्धारा अपनी तारफेंसिंग में करंट लगाने के कारण उसके पिता की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद 17 अप्रैल की शाम 5 बजे उसकी बहन गोमी बाई पत्नी जलधारा खेत पर घास काट रही थी तभी आरोपित अरूण धाकडत्र आया और मेरी बहन व पत्नी के साथ गाली—गलौंज करने लगा और कहने लगा कि मैंने तेरे पिता को करंट से मार दिया तुमने क्या कर लिया अब तुम लोगों को भी किसी दिन इसी प्रकार से जान से मार दूंगा। जब बहन ने गाली देने से मना किया तो उसके साथ झूमा झटकी की जिससे उसे चोट आई पत्नी जलधारा ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी धक्का मार दिया और देख लेने की धमकी दी। मामले में पुलिस हमारी कोई मदद नहीं कर रही है। इसलिए आप कार्रवाई करवाएं