शराब की बोतलें ले जा रहा ट्रक पलटा, डायल 100 ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद चालक व क्लीनर को बचाया / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वायपास पर एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से चालक व क्लीनर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अमन माते पुत्र परितोष निवासी ऋषिकेश व क्लीनर नकुल निवासी ऋषिकेश शराब की खाली बोतले ट्रक में भरकर इंदौर ले जा रहे थे जब वह कोलारस वायपास पर पहुंचे तो ट्रक अनियंत्रित हो गया और वह पलट गया। ट्रक पलट जाने से चालक व क्लीनर दोनों फस गई। मामले की जानकारी जैसे ही डायल 100 को लगी तो पायलेट बलवीर पाल, ईएमटी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक व क्लीनर को निकाला। घटना में चालक के दोनों पैर टूट गए व क्लीनर भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।