Press "Enter" to skip to content

KBC विजेता तहसीलदार की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से पोहरी-बैराड़ मार्ग पर केबीसी बिजेता रही और वर्तमान में श्योपुर जिले में पदस्थ तहसीलदार अमृता सिंह की कार ने मोटरसाइकिल पर सबार होकर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पोहरी उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार अमृता सिंह श्योपुर जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। आज क्रेटा कार क्रमांक एमपी 28 सीए 7449 से ग्वालियर से अपने ड्राइवर के साथ वापस श्योपुर जा रही थीं। तभी रामगढ के पास कार ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार संजय राठौर पुत्र गौरी राठौर उम्र 36 साल निवासी पोहरी और पुरूषोत्तम राठौर पुत्र धनीराम राठौर उम्र 45 साल निवासी धींगपुर को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

बताया गया है कि जब यह हादसा हुआ उस समय तहसीलदार अम्रता सिंह कार में बैठी हुई थी। हादसे की सूचना तहसीलदार ने ही डायल-100 को दी। डायल-100 तत्काल दोनों घायलों को पोहरी लेकर पहुंची और जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां से दोनों की हालात नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडीकल कॉलेज रैफर कर दिया।

 

बताया गया है कि दोनों की हालात अभी नाजुक है। उसके बाद तहसीलदार ने अपने किसी साथी को फोन कर गाड़ी मगाई और अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर श्योपुर रवाना हो गई। यहां बता दे कि अम्रता सिंह “कौन बनेगा करोड पति” में खेल चुकी है। तभी से वह सुर्खियों में रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!