Press "Enter" to skip to content

पत्नी की मौत के दो माह बाद पति ने फांसी लगाई / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछोर के खुरई गांव निवासी ज्ञानसिंह (30) पुत्र रामसिंह परिहार निवासी खुरई ने 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे शुपाल लोधी के कुएं पर फांसी लगाई है। वहीं पत्नी मालती परिहार (28) ने डेढ़ से दो माह पहले फांसी लगाई थी। बताया जा रहा है कि मृतक ज्ञानसिंह रोजगार के सिलसिले मे अक्सर गुजरात रहता था।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक का मामा के लड़के से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की ओर से तीन दिन पहले पुलिस थाने में भी शिकायत की गई थी। हालांकि आपसी सुलह से मामला सुलझ गया था। लेकिन रविवार को ज्ञानसिंह ने फांसी लगा ली। वहीं पत्नी मालती की मौत के मामले की एसडीओपी पिछोर द्वारा विवेचना जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!