Press "Enter" to skip to content

गर्भवती माताए तीन बार खाना खाए और आयरन एवं कैल्श्यिम की गोली प्रतिदिन लें – डॉ. यशस्वी मेहता मेडिकल ऑफीसर / Shivpuri News

आदिवासी बाहुल्य पिछ़ड़ा गांव धुवानी में स्वास्थ जांच शिविर मे आधा सैकड़ा बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को लाभान्वित किया

शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन, स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की सतनवाड़ा की टीम ने संयुक्त रुप से 0 से 6 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती, धात्री एवं किशोरी बालिकाओं के लिए राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने डॉ. यशस्वी मेहता, डॉ. बृजमोहन एवं डॉ. नीरज सुमन ने आदिवासी बाहुल्य ग्राम धुवानी में आधा सैकड़ा ग्रामीणों जिनमें 10 कुपोषित बच्चे, 10 गर्भवती माताऐ, 10 धात्री माताऐ एवं 20 किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की एवं उनको आवश्यक परामर्श एवं दवाईयां निशुल्क वितरित की।

 

कार्यक्रम के सूत्रधार एवं स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन के संयोजक रवि गोयल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी में कुपोषित बच्चों की विशेष देखरेख खासतौर से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो में बच्चों को विशेष देखरेख, स्वास्थ जांच एवं परामर्श की आवश्यकता है जिससे कि उनका पोषण स्तर सही रहे। इसी के तहत आज संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास के साथ मिलकर यह स्वास्थ्य जांच शिविर सह परामर्श जिसमें कि गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य एवं किशोरी के स्वास्थ्य की समस्याओं के निराकरण के साथ—साथ कुपोषित बच्चों के स्वास्थ जांच राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य की टीम ने की।जिसमें कि डॉ. सुमन ने कुपोषित बच्चों को देखा ज्यादातर बच्चे मौसमी बीमारी से ग्रसित पाए गए  जिनको कि आवश्यक परामर्श एवं दवाईया निशुल्क फार्मासिस्ट द्वारा प्रदान की। इसके साथ साथ डा नीरज सुमन ने ग्रामीणो को साफ सफाई एवं बच्चा अगर खाना नही खा रहा है या सुस्त टाईप का हो रहा है तो तत्काल इसको डाक्टर या नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पर दिखाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!