शिवपुरी। कोतवालीे थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर इलाके में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर यहां से गैस सिलेंडर, होम थियेटर सहित नकदी चुराकर लगे। मामले को लेकर मकान मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
फरियादी मुन्नी कुशवाह पत्नी वीरू कुशवाह निवासी फतेहपुर मलेरिया कोठी के पास ने बताया कि
16 अप्रैल को वह व उसकी पुत्री उपर वाले कमरे के पास सो रहे थे और कमरे की कुंदी लगी थी। सुबह 4 बजे जब नींद खुली और कमरे के अंदर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर, हॉम थियेटर, नगदी 11 हजार, तोडिया 1 आदि सामान चोरी हो गया। सुबह होती ही मुन्नी कुशवाह कोतवाली पहुंची और आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment